संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्वामी विवेकानंद युवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत अभाविप की ओर से बृहस्पतिवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बागला इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला सह संयोजक अजय रावत व संजीव सेंगर, नगर उपाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, नगर मंत्री गौरव रावत रहे। मुख्य अतिथि मनोज शर्मा ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा हमेशा युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकलने के लिए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। विशिष्ट अतिथि अजय रावत ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी, विकास शर्मा, चंद् भानु गौतम, अनिल, मोहिनी, जयललिता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।