फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिर पर सरिया मार कर किया घायल, आगरा ले जाते समय युवक की मौत

Sat, 06 Jul 2024 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महेंद्र प्रताप गांव स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सोनू चौहान ने सरिया से उनके सिर पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई में हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के लिए आगरा ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


आकाश चौहान पुत्र संजय सिंह ने कोतवाली चंदपा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 3 जुलाई की शाम को उसके चाचा महेंद्र प्रताप गांव स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सोनू चौहान ने सरिया से उनके सिर पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उपचार देने के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया। ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें