फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में, पेड़ पर लटका मिला शव मिला, पत्नी पर धमकी देने का आरोप

Mon, 09 Nov 2026 04:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुष्पेन्द्र गुजरात के अहमदाबाद में एक फैक्टरी में काम करता था। उसने वहां से कमाया सारा पैसा अपनी ससुराल पहुंचा दिया था। इसके बाद वह शामली काम करने गया । वहां से कमाया पैसा भी उसने पत्नी को दिया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेन्द्र तिवारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ में रविवार देर शाम गांव सिखरा के बाहर खेतों में एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई देशदीपक तिवारी ने बताया कि पुष्पेंद्र की तीन साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी शादी के बाद से मायके से नहीं आई। भाई के मुताबिक, पत्नी उसे जेल भिजवाने और जान से मरवाने की धमकी देती थी। 

पुष्पेंद्र अहमदाबाद और शामली में काम कर चुका था। उसने कमाई की रकम भी ससुराल पहुंचा दी थी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें