फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ: शराब के नशे में फिसला पैर, जमीन पर रखे पटले से टकराया, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Mon, 09 Nov 2026 03:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कालीचरण शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में शराब पीने को मना करने पर परिजनों से उसकी कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर हाथापाई भी शुरू हो गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर रखे पटेले से टकरा गया।
विज्ञापन
मृतक कालीचरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ में रविवार शाम क्षेत्र के ढकपुरा गांव में 72 वर्षीय कालीचरण की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। वह शराब पीने का आदी था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई बलवीर सिंह ने बताया कि कालीचरण रविवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में शराब पीने को मना करने पर परिजनों से उसकी कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर हाथापाई भी शुरू हो गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर रखे पटेले से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से स्थानीय पुलिस को दी। सूचना में बुजुर्ग की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें