फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 26 Aug 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राजा।  फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कुरैशियान में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मोहल्ला निवासी भूरा का पुत्र राजा सुबह करीब 10 बजे अचानक बीमार पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए पास के एक क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

पिता भूरा ने बताया कि इंजेक्शन लगने के कुछ मिनट बाद उनके पुत्र की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और शव को घर ले आए, जिसके बाद मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि राजा मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अधिकांश समय घर पर ही रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें