सहपऊ। ग्रेटर नोएडा में सीवर लाइन डालते समय मिट्टी की धाय गिरने से सादाबाद के गांव जटाेई निवासी सन्नी (22) पुत्र सुनहरी लाल वाल्मीकि की दबकर मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। बुधवार की शाम जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
मृतक के पिता ने बताया कि उसके साथ सीवर लाइन डालने का कार्य करते हुए अन्य युवक भी दब गए थे। उन सभी को काफी देर बाद निकाला गया। इनमें से तीन चार युवकों की मौत हो गई जिनमें उनका पुत्र भी शामिल था। अन्य घायलों को ग्रेटर नोएडा में इलाज चल रहा है। मृतक की चार साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नी गर्भवती है। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।