फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्लग लगाते ही कूलर की बॉडी में आया करंट, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 24 Aug 2024 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ललित कुमार कूलर चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। प्लग लगाते वक्त कूलर में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर युवक अचेत होकर कमरे में गिर पड़ा। 
युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के गांव निनामई में 24 अगस्त की सुबह एक युवक कूलर के करंट की चपेट में आ गया। अचेत हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


22 वर्षीय ललित कुमार बघेल पुत्र प्रेमपाल सिंह 24 अगस्त की सुबह कूलर चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। प्लग लगाते वक्त कूलर में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर युवक अचेत होकर कमरे में गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह घबरा गए। शोर सुन पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। 

युवक को अचेत हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिवार में मातम पसर गया।परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को ले गए। देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें