भरतपुर के रहने वाले 24 श्रद्धालु कासगंज जिले के सोरों गंगाघाट से पूजा-अर्चना करने के बाद गंगाजल लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित गांव नावली पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी।
कासगंज रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली पर 22 अगस्त की रात को भरतपुर निवासी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राॅली सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
22 अगस्त की रात्रि राजस्थान के भरतपुर निवासी 24 श्रद्धालु कासगंज जिले के सोरों गंगाघाट से पूजा-अर्चना करने के बाद गंगाजल लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली से वापस लौट रहे थे। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित गांव नावली पर पहुंचे।
तभी पीछे से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसे में सोनवीर, कुलदीप, मोहित, बंटी, नेम सिंह और अजय घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को लेकर सीएचसी आई।