फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत, बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 25 Apr 2024 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वेदई में बबलू परमार के यहां बेटी की शादी थी। इस दौरान कार्य में जुटे कन्हैया लाल को नलकूप के लिए जा रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
मृतक कन्हैया लाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव वेदई में शादी समारोह के दौरान कार्य करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जैतई रोड स्थित बिजलीघर का घेराव किया। नारेबाजी, हंगामा के बाद पुलिस, बिजली विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


वेदई में बबलू परमार के यहां बेटी की शादी थी। इस दौरान कार्य में जुटे 28 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र मान सिंह को नलकूप के लिए जा रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद परिजन समेत तमाम ग्रामीण जैतई स्थित बिजली घर पहुंच गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि नलकूप के लिए जाने वाली लाइन काफी नीचे है। पहले भी कई लोगों को करंट लगा है। हंगामें की खबर पर पुलिस के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें