युवती फोन पर युवक से बात कर रही थी। तभी इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने इस बात को लेकर युवती को डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवती घर के एक कमरे में चली गई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों ने युवती को फोन पर युवक से बात करने से रोका तो इस बात से क्षुब्ध होकर युवती ने घर के अंदर कमरा बंद करके फंदा लगाकर कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। चर्चा है कि युवती लगातार किसी युवक के संपर्क में थी और उससे फोन पर बात करती थी। परिजनों ने कई बार उसको युवक से बात करने से मना किया था, लेकिन इसके बाद भी युवती नहीं मानी और लगातार युवक से फोन पर बात करती रही।
24 अप्रैल की रात को भी युवती फोन पर युवक से बात कर रही थी। तभी इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने इस बात को लेकर युवती को डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवती घर के एक कमरे में चली गई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।