फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 21 Sep 2023 10:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव रायपुर टप्पा के पास पैदल जा रहे दो युवकों को मंगलवार की शाम सात बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन




गांव गंगा गढ़ी निवासी रोबिन सिंह (20) पुत्र राजेश कुमार एवं संदीप कुमार (22) पुत्र प्रमोद कुमार मंगलवार की शाम सात बजे गांव पचौं से रायपुर टप्पा मार्ग पर पैदल जा रहे थे। मंदिर के समीप किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।


रोबिन एवं संदीप घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। वहां रोबिन को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप को रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें