फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पिछले साल से 2010 परीक्षार्थी हुए कम

Thu, 21 Sep 2023 10:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के प्रति विद्यार्थियों का रुझान घट रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी घट गई है। इस साल 49084 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल में होंगे, जबकि पिछले साल 51094 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2010 परीक्षार्थी कम हो गए हैं।
विज्ञापन




एक समय था, जब जिले में अधिकतर विद्यार्थी यूपी बोर्ड से पढ़ाई करते थे। समय के साथ परिस्थितियां बदल गईं। अब विद्यार्थियों का रुझान यूपी बोर्ड के प्रति घटने लगा है। अब ज्यादातर विद्यार्थी सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षा के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि पिछले साल की तुलना में इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या घट गई है।



पिछले साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 26708 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में यह आंकड़ा करीब 24386 था। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 24594 संस्थागत व 672 व्यक्ति परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडएट की परीक्षा में 23106 संस्थागत व 714 व्यक्ति परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल करीब 49087 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कक्षा नौ में इस साल करीब 25288 और कक्षा 11 में करीब 23781 परीक्षार्थियों ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें