गांव नगला शीशम के रहने वाले एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शिनाख्त न होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी तलाश में पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की है।

विज्ञापन
गांव नगला शीशम निवासी 28 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र मुरारीलाल बुधवार को उसकी गांव के गौरव शर्मा की शादी समारोह में शामिल होने मुरसान रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मथुरा मार्ग पर गया था। शादी समारोह शामिल होने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी हाथरस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी बीच ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम घर पहुंच गये। उन्होंने उसके परिजनों को बुला लिया और शव की शिनाख्त की।