थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सासनी के अनुसार रेलवे की सूचना पर पुलिस खंभा संख्या 1307/8-6 के पास पहुंची। जहां करीब 30 से 35 वर्ष के अज्ञात युवक का शव दो हिस्सों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
प्रथम दृष्टया युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ पर मिस्टर मनोज लिखा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद