क्षेत्र के गांव नगला दली के युवक की बीकानेर में सीवर लाइन के गड्ढे में दबने से मौत गई। वीरेंद्र (35) पुत्र भूदेव सिंह सीवर लाइन डालने वाली कंपनी में काम करता है। एक सीवर लाइन में लीकेज को ठीक करने के लिए वह 18 फीट गहरे गड्ढे में उतरा था।
तभी अचानक मिट्टी खिसक गई और वीरेंद्र की दबकर मौत गई। ठेकेदार ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को शव गांव लाया गया। कुछ दिन पहले ही वीरेंद्र का विवाह हुआ था। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद