फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: व्यापारी पुत्र व पुलिसकर्मियों में विवाद, हंगामा

Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली सदर में मौजूद व्यापारी।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के घंटाघर इलाके में बृहस्पतिवार की देर शाम वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने व्यापारी के पुत्र को इसका वीडियो बनाने से रोक दिया। इसे लेकर व्यापारी के पुत्र और पुलिस कर्मी के बीच कहासुनी हो गई। वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस कर्मियों ने व्यापारी के बेटे को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले आए। जानकारी होने पर शहर के अन्य व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। वहां काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस कर्मी ने व्यापारी के बेटे से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन




पुलिस कर्मियों का आरोप था कि व्यापारी के बेटे ने उनसे अभद्रता की। इसी वजह से उसे पकड़ा गया है। इसकी जानकारी शहर के अन्य व्यापारियों को हुई तो काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली में इकट्ठे हो गए। कोतवाली में काफी देर तक हंगामा हुआ। काफी फजीहत के बाद कोतवाली प्रभारी ने सिपाही से व्यापारी के बेटे से माफी मंगवाई।



इसके बाद मामला शांत हुआ और फिर सभी व्यापारी कोतवाली से चले गए। कोतवाली सदर प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि गश्त के दौरान एक युवक पुलिस का वीडियो बनाने लगा। मना करने पर युवक हंगामा करने लगा। इस पर उसे कोतवाली लेकर आए थे। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें