हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मितनपुर का युवक काफी दिनों से बीमार था। बीमारी से परेशान होकर युवक रात में एक बजे करीब घर से अचानक निकल आया। रेलवे ट्रैक काे पार करते वक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बीमारी से परेशान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मितनपुर निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पुत्र हरदेव सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। वह इस बात से काफी परेशान थे। रविवार की रात को वह घर से करीब एक बजे अचानक से निकल आए।