नकली नोट के साथ पकड़ा युवक, जमकर हंगामा
हंगामे के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई थाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान में एक युवक को नकली नोट देते हुए दुकानदार ने पकड़ लिया। वह युवक कई दिनों से नकली नोट बाजार में खपा रहा था। इसे लेकर हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ करथाने ले गई।
मुरसान कस्बे में रमेश कुमार परचून की दुकान करते हैं। यहां पर बुधवार को एक युवक एक सौ रुपये का नकली नोट देकर सामान ले गया। गुरुवार को वही युवक फिर से नकली नोट लेकर बाजार में सामान लेने आया।
वह दुकानदार को फिर से नकली नोट देने लगा, जिस पर दुकानदार ने नोट को देखते ही पहचान लिया और युवक को पकड़ लिया। यहां पर काफी देर तक हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने नकली नोट चलाने के आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।