फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी से नहर नहाने आया युवक, पानी में डूबा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबकर युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन

गंभीर हालत में किया गया अलीगढ़ रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सासनी के गांव जसराना से हाथरस शहर नहाने कई युवक आए। जिनमें से एक युवक नहर में डूब गया। उसे अन्य युवक बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जसराना सासनी निवासी गोलू पुत्र राजकुमार शर्मा गांव के कुछ युवकों के साथ हाथरस में नहर नहाने आया था। बताया जा रहा है कि इस गांव के युवक अक्सर हाथरस में नहर नहाने के लिए आते हैं। बुधवार को भी गोलू के साथ कई युवक नहर नहाने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर नहाते वक्त गोलू का पैर गहरे गड्डे में चला गया, जिससे वह पानी में डूब गया। यह देख उसके साथ आए युवकों के हाथ-पैर फूल गए। जैसे-तैसे गोलू को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला गया। उसे उसके साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें