फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की बाली चुरा रहे युवक को दबोचा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

ज्वेलरी की दुकान से सोने की बाली चुरा रहे युवक को सराफ ने पकड़ लिया। इस दौरान युवक का एक अन्य साथी बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी युवक की दुकानदारों ने जमकर पिटाई की उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सराफ ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है।
जानकारी के अनुसार के बड़े बाजार में अंकुश की सराफ की दुकान है। सोमवार की दोपहर में एक युवक दुकान पर आया और चांदी की हाय नजरिया मांगने लगा। दुकानदार जब तक दिखाता तब तक युवक ने शोकेस में रखा एक पैकेट उठा लिया। पैकेट में 57 ग्राम के सोने की बाली थी।
विज्ञापन

युवक का दूसरा साथी बाइक स्टार्ट करके दुकान के पास ही खड़ा था। सराफ को लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उसने युवक का हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। इतने में मौका पाकर युवक का साथी बाइक लेकर निकल गया। दुकानदारों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली में युवक ने अपना नाम नाम खालिक निवासी फिरोजाबाद बताया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। कोतवाल प्रवेश राना का कहना है कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें