न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
9 यूपी एनसीसी बटालियन की सी सर्टिफिकेट की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन बागला डिग्री कॉलेज में हुआ। इसमें तीन जनपदों के 156 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।
रविवार को एनसीसी की 9 यूपी बटालियन द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें हाथरस, एटा और कासगंज के 156 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। परीक्षा कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत कराई गई।
कर्नल दीपांकर सिंह कमान अधिकारी 11 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा एवं मेजर यशु मुद्गल प्रशासनिक अधिकारी तीन यूपी गर्ल्स बटालियन अलीगढ़ के निर्देशन में यह परीक्षा हुई। परीक्षा में 9 यूपी एनसीसी बटालियन हाथरस के कमान अधिकारी कर्नल नवजोत कंग, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।