फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, हुआ घायल

Sun, 28 Sep 2025 08:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवती ने थाना सादाबाद पर तहरीर दी कि वह अपनी पुत्री के साथ अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अभियुक्त रिजवान ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने जाति सूचक शब्द व गाली-गलौज की। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सादाबाद पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


27 सितंबर को एक युवती ने थाना सादाबाद पर तहरीर दी कि वह 26 सितंबर को शाम 08.30 बजे अपनी पुत्री के साथ अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अभियुक्त रिजवान ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने जाति सूचक शब्द व गाली-गलौज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को सादाबाद पुलिस टीम को रात में गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम बढार में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक सादाबाद मुरसान रोड से धनौली मोड़ पर खड़ा है । वहां पहुंचकर अभियुक्त रिजवान को पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये सादाबाद-मुरसान रोड से धनौली जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे घायल अभियुक्त घायल हो गया। 

गिरफ्तारी 

  • रिजवान पुत्र सफीक निवासी ग्राम बढार थाना सादाबाद जनपद हाथरस


बरामदगी

  • एक तमंचा 315 बोर
  • एक जिंदा कारतूस
  • एक खोखा कारतूस 315 बोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें