फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से घायल बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर नींवरी-गोंडा मोड़ के समीप दो दिन कार की टक्कर से घायल हुए बालक की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नींवरी-गोंडा मोड़ निवासी मुनीश के परिजनों ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे मुनीस का चार साल का बेटा आर्यन घर के दरवाजे की सीढ़ी पर बैठा खेल रहा था, जिसे एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कार चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि आर्यन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उसकी आज मौत हो गई। आर्यन मुनीश इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें