दिवाली पर बाइक से नोएडा से अपने घर जा रहे एटा निवासी युवक की गभाना क्षेत्र में सोमवार रात को हादसे में मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे भतीजे व मामा घायल हो गए।
21 वर्षीय सचिन पुत्र अनिल निवासी गांव बढ़ावली जलेसर एटा अपने भतीजे सनी, मामा रविंद्र कुमार निवासी नगला पीपली थाना सिकंदराराऊ तीनों दिवाली मनाने नोएडा से घर एक बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में गभाना क्षेत्र में भांकरी के पास सोमवार रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सनी, रविंद्र घायल हो गए। थाना प्रभारी सचिन ने बताया है कि घटना की परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।