गांव नांगल कलां के पास सोमवार देर शाम को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में लगे रोटाबेटर से बाइक सवार का एक पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
36 वर्षीय धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम खेड़ा किशन थाना टप्पल सोमवार शाम को खेत में काम करके बेटे प्रिंस के साथ बाइक पर जट्टारी से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में नांगल कलां स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से धर्मवीर का सीधा पैर जांघ से कटकर अलग हो गया। घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर बाइक बाइक पर से दोनों पिता-पुत्र गिर गए। हादसे में बेटा भी घायल हो गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने धर्मवीर को उपचार के लिए नोएडा एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिवाली पर हुए इस हादसे से परिवार में खलबली मची हुई है। पिता उमेश ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में दहरीर दी है। थाना प्रभारी अरुन कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।