कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में युवती ने अपने पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन लड़की को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवती के पिता पूर्व प्रधान है तथा उन्हीं की बंदूक से घटना को अंजाम दिया गया।
पारिवारिक कलह में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल में उसको मृत घोषित करते ही परिजन शव गांव ले आए तथा आनन-फानन अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में कोई सूचना नहीं आई है। संवाद