फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: युवक की हत्या, दो बोरों में बंद मिला शव, नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे सहित चार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 10:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कपिल सुबह घर से निकला था। वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। रात्रि 11 बजे तक तलाश करने के बाद भी कपिल का कुछ पता नहीं लगा । स्टेशन के निकट शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
मृतक कपिल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंडू के एक उन्नीस वर्षीय युवक की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई है। उसका शव दो बोरों में भरकर स्टेशन के पास फेंक दिया गया। सिर धड़ से अलग था। परिवार वालों का कहना है कि युवक 23 अप्रैल सुबह किसी दोस्त की फोन कॉल पर घर से निकला था। इसके बाद से गायब था। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर पिता की तहरीर पर नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे सहित चार नामजदों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

24 अप्रैल सुबह करीब 5 बजे रेलवे स्टेशन के पास आपस में जुड़े दो बोरों में कुछ संदिग्ध सा लोगों को दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसमें खून से लथपथ बुरी तरह कटा पिटा शव मिला। इस सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पाया कि युवक की गला रेतकर व किसी धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। 

उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सिर फटा हुआ था। पुलिस ने जब वहां युवक की पहचान के प्रयास किए तो कस्बा मेंडू के ही डोरीलाल ने आकर उसकी पहचान अपने बेटे कपिल के रूप में की। बताया कि कपिल बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे किसी दोस्त के कॉल पर घर से निकला था। इसके बाद नहीं आया। परिजन उसे रिश्तेदारियों में तलाश रहे थे। मगर सुबह शव मिलने की सूचना पर आए तो बेटे की हत्या होना उजागर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन के भतीजे ने दी थी धमकी

इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए युवक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले मेंडू नगर पंचायत चेयरमैन के भतीजे ने घर पर आकर कपिल को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी धमकी के क्रम में उसके साथी वरुण निवासी नगला खरग, पंकज निवासी सुभाष नगर और अजय निवासी मेंडू ने मिलकर कपिल की हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। चेयरमैन के भतीजे का नाम भी बताया गया। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-श्यामवीर सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें