फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंधी में टिनशेड गिरने से घायल युवक की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

Sat, 24 May 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तेज आंधी में टिनशेड उड़कर कन्हैयालाल के सिर पर जा गिरा, जिससे वह बेहोश हो गए। उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक कन्हैयालाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र में 21 मई की रात को आई तेज आंधी से गांव इसौंदा में टिन शेड गिरने से घायल हुए 45 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र रामेश्वर दयाल ने 24 मई की सुबह आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आंधी में टिनशेड उड़कर कन्हैयालाल के सिर पर गिरा था, जिससे वह बेहोश हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए।  24 मई की सुबह उनकी मौत की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी रोते हुए कई बार बेहोश हो रही थी। 

कन्हैयालाल अपने परिवार में इकलौते ही कमाने वाले थे। उन्होंने पिछले वर्ष ही अपनी दो बेटियों की शादी की थी, जिससे उन पर कुछ कर्जा भी हो गया था। उन्होंने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो विवाहित पुत्रियों और दो पुत्रों को बिलखते हुए छोड़ा गया है। नायब तहसीलदार अशोक कुमार का कहना है कि युवक मौत की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। उनकी आख्या आने के बाद पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें