फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रेम संबंध में महिला की हत्या कर फंदे पर झूला युवक

Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव नगला भूरा में महिला व युवक की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में प्रेम संबंध में आई खटास के बाद प्रकाश (28) ने प्रियंका (25) की उसके ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। काम से लौटकर महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। फिलहाल दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस पर थे और यहां ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। नगला भूरा निवासी विपिन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपनी पत्नी प्रियंका व ढाई साल की बेटी कशिश के साथ परिवार से अलग रह रहे थे। अन्य तीन भाई पड़ोस में ही रहते हैं। मोहल्ले में ही चाचा-ताऊ के भी परिवार हैं।
शाम करीब साढ़े बजे विपिन मजदूरी कर वापस आए तो घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद वह बाहर बैठ गए। उन्हें लगा कि प्रियंका सो रही है। आधा घंटे तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो विपिन घबरा गए।
विज्ञापन

विपिन के अनुसार उनकी ढाई साल की बेटी कशिश की आवाज आ रही थी। उन्होंने उसे बहला-फुसलाकर आवाज दी और उसने कुंडी खोल दी। विपिन अंदर कमरे में गया तो उनके होश उड़ गए। उनकी पतनी प्रियंका नीचे फर्श पर पड़ी थी और प्रकाश का शव पंखे पर झूल रहा था।
चीख-पुकार पर आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए और प्रियंका को चारपाई पर रखा। सीओ सिटी हिमांशु माथुर व एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। इस दौरान काफी गहमा-गहमी रही। विपिन व परिवार के लोग युवक पर गलत इरादे से घुसने और पत्नी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।







प्रारंभिक छानबीन में प्रेम संबंध की बात सामने आई है। युवक सहमति से ही घर में घुसा और किसी विवाद के बाद उसने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें