फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूसरी मंजिल पर टूटी पटिया, नीचे गिरकर मजदूर की मौत, अस्पताल में घंटों रखा शव

Thu, 18 Jun 2026 08:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पटिया टूटने से मजदूर सीधे दूसरी मंंजिल से सड़क पर जाकर गिरा। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। साथी मजदूर आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मजदूर की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा में छत बनाने के दौरान पटिया टूटने से दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लगभग दो घंटे तक जिला अस्पताल में रुकने के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।

विज्ञापन


गांव अईयापुर के रहने वाले जगदीश उर्फ दईसा (45) मजदूरी करते थे। पिछले काफी समय से वे अपने छोटे भाई गोविंद के साथ मोहल्ला सीयल खेड़ा में बन रहे कुंदन सिंह के मकान में मजदूरी कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह दूसरी मंजिल पर गार्डर व पटिया की छत डाली जा रही थी। साथ काम कर रहे मिस्त्री बबलू ने बताया कि जगदीश पटिया उठाकर रख रहा था। इस दौरान अचानक उसके हाथ से पटिया छूट गई और उसी पटिया पर गिरी, जिस पर वह खड़ा था।

पटिया टूटने से वह सीधे दूसरी मंंजिल से सड़क पर जाकर गिरा। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। साथी मजदूर आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। भाई गोविंदा के अनुसार हादसे के समय उनकी भाभी मायके में थी। परिवार के लोगों ने पत्नी से विवाद की बात भी बताई। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली पर कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें