फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रिश्ता पक्का होने के दो दिन बाद युवक की हादसे में मौत

Fri, 11 Sep 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नसीरपुर (रसमई) निवासी विनोद बघेल (24) की बृहस्पतिवार रात सादाबाद-राया मार्ग पर गांव पल्हावत स्थित चौधरी कन्हैयालाल आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। विनोद का रिश्ता दो दिन पूर्व ही पक्का हुआ था। जिस घर में शादी तय होने की की खुशियां थीं, वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

विनोद पुत्र चुन्नीलाल बृहस्पतिवार को आगरा से किसी व्यक्ति से रुपये लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे वह गांव पल्हावत के पास पहुंचे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के अनुसार दो दिन पहले ही विनोद का रिश्ता तय हुआ था। विनोद के पिता चुन्नीलाल मजदूरी करते हैं और विनोद भी मजदूरी कर परिवार के पालन-पोषण में हाथ बंटा रहे थे। उनके परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और दो छोटी बहनें हैं। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें