थाना पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था और इसी पर घर में कलह होती रहती थी। कलह और उसकी शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी।
हसायन कस्बे में 11 जुलाई को पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक गौरव (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था और चार दिन पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
गौरव गांव भरतपुर मार्ग स्थित कस्बे की बाहरी बस्ती का रहने वाला था। पिता ठाकुरदास ने बताया कि 11 जुलाई सुबह करीब साढ़े 11 बजे गौरव घर के ही एक कमरे में ही चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। उन्होंने उसे फंदे से लटके देखा तो नीचे उतारा और उसे लेकर कस्बे में एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पिता ने बताया कि घटना से पहले गौरव ने मोबाइल फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी और दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी। थाना पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था और इसी पर घर में कलह होती रहती थी। कलह और उसकी शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।