फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 25 Apr 2024 06:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
महावीर का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में पत्नी से चल रहे विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का उस समय पता चला, जब बंद कमरे से दुर्गंध आने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी महावीर (30) पुत्र कैलाशचंद पीएनसी कंपनी में चालक थे। महावीर का कुछ समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही थीं। महावीर लगातार अपनी पत्नी को बुला रहे थे, लेकिन वह नहीं आईं। मंगलवार की शाम को महावीर अपने दूसरे घर चले गए। वहां उन्होंने रोशनदान से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।



घटना का पता बुधवार की दोपहर को उस समय चला, जबकि ग्रामीणों को घर से दुर्गंध आने लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। पुलिस ने घर का गेट खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। शव देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन







युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आनंद कुमार, सीओ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें