उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस किला व हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच गांव दादनपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव भगरोई का निवासी था।
गांव निवासी नेहना (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह मंगलवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दादनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। बुधवार सुबह वह शौच के लिए रेलवे पटरी की ओर गए तभी उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस किला व हाथरस जंक्शन रेलवे ट्रैक पर गांव दादनपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
शौच के लिए रेलवे पटरी की ओर जाने पर ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी। सीओ राम प्रवेश राय के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया गया है।