फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने पर युवक के दांत तोड़े

विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता युवक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
सोमवार की शाम गांव गंथरी शाहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर एक युवक अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बनाने लगा। इस पर फायरिंग करने वालों ने उक्त युवक की पिटाई करते हुए अवैध हथियार की नाल मारकर युवक का दांत और उसका मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित युवक ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव भटीकरा निवासी अक्षय कुमार उर्फ टिंकू पुत्र मनोज कुमार पुंढीर के अनुसार सोमवार को गांव गंथरी शाहपुर में एक कार्यक्रम में उन्हें बुलाया गया था। शाम साढ़े चार बजे के करीब वह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान चार युवक अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। उसने हर्ष फायरिंग कर रहे युवकों की अपने मोबाइल पर वीडियो बना ली। इस पर उक्त युवकों ने पकड़ लिया और अवैध हथियार की नाल से मुंह पर प्रहार कर दांत तोड़ दिया। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । कोतवाल के अनुसार पीड़ित के चिकित्सीय मुआयने के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें