फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ससुराल जा रहे युवक की बाइक गोवंश से टकराई, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 31 Mar 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। हाथरस-जलेसर मार्ग स्थित बेर गांव के निकट उसकी बाइक से एक गोवंश से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस-जलेसर मार्ग स्थित बेर गांव के निकट 30 मार्च की देर रात ससुराल जा रहा एक बाइक सवार गोवंश से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
अलीगढ़ के खैर कस्बा के गौड़ा अड्डा निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र झबरू की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा ऐंहन में ससुराल है। 30 मार्च रात राहुल बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। हाथरस-जलेसर मार्ग स्थित बेर गांव के निकट उसकी बाइक से एक गोवंश से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस मौके पर बुला ली। उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें