फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेज गति से वाहन चलाना पड़ेगा महंगा

विज्ञापन
जिले में इंटरसेक्टर वैन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तेज गति से वाहन चलाना अब वाहन स्वामियों को महंगा पड़ेगा। जिले में इंटरसेप्टर वैन आ गई है। इसमें लगी डिवाइस व कैमरे से तेज गति वालों का ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा। जिले के मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। जल्द चालान करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में करीब ढाई लाख वाहन डगर तय कर रहे हैं। अब केंद्र व प्रदेश सरकार यातायात नियमों पर अमल कराने के लिए सख्त हो गई है। तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश तेज हो गई है। जिले में इंटरसेप्टर वैन आ गई है। जो जोन में एक ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शहर में इंटरसेप्टर वैन आने के बाद तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। इस वैन में एक डिवाइस लगी है और साथ ही कैमरे लगे हुए हैं। जिले के बाईपास व अन्य मार्गों पर इस वैन को खड़ा करने के बाद डिवाइस को सेट किया जाएगा। उसके बाद तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों का ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा। इस मामले में आरआई संतोष कुमार का कहना है इंटरसेप्टर वैन जोन में एक होती है। इस वैन की मदद से ओवर स्पीड वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें