पानी में डूबकर बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
निकटवर्ती कस्बा हाथरस जंक्शन में आठ माह की एक बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद वहां कोहराम मच गया। कस्बा हाथरस जंक्शन की सूबेदार कॉलोनी निवासी योगेश कुमार का बेटा कृष्ण कुमार बाहर नौकरी करता है, जबकि योगेश कुमार की कस्बा हाथरस जंक्शन में ही परचूनी की दुकान है।
उनकी आठ माह की नातिनी वैष्णवी सोमवार की शाम चार बजे के लगभग खेलते-खेलते घर के बाथरूम में चली गई। वहां पानी से भरी बाल्टी रखी थी। वैष्णवी असंतुलित होकर इस बाल्टी में गिर गई और मौत हो गई। परिजनों को उस समय इसका पता ही नहीं चला। इसके बाद जब परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो वह बाल्टी में डूबी हुई थी। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह मृत थी। इस पर वहां कोहराम मच गया। काफी लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक बच्ची का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS