फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी तहसील के जर्जर भवन पर जताई चिंता

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पराग डेयरी का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव, डीएम एवं अन्य अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। जिले के नोडल अधिकारी एवं राज्य के प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील सासनी एवं पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर गारद ने प्रमुख सचिव को सलामी दी। अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंटकर प्रमुख सचिव की अगवानी की। प्रमुख सचिव ने तहसील सासनी के भवन की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


एसडीएम के विश्राम कक्ष में डीएम सहित जिले के अन्य अधिकारियों के साथ गोपनीय मंत्रणा की। इसके बाद तहसील भवन में बने अभिलेखागार का निरीक्षण किया। आरके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद प्रमुख सचिव ने पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों की पीठ थपथपाई।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ एसडीएम के विश्राम कक्ष में एक घंटे से अधिक चली मंत्रणा में बारी-बारी से विकास कार्यों की हकीकत जानी। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव ने आरके कार्यालय एवं अभिलेखागार का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने यहां की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। आरके से पत्रावलियों के रखरखाव का ब्योरा मांगा। रिकॉर्ड को पूरा करने के निर्देश दिए। अभिलेखागार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। यहां से प्रमुख सचिव पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला को देखने पहुंचे। पशुओं के लिए बिजली, पानी और चारे की व्यवस्था और पशुओं के ठहरने के लिए टिन शेड की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें