फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में रचाई मेंहदी, पति की दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
हरियाली तीज पर घर में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सावन माह में हरियाली तीज का पर्व बृहस्पतिवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घर-घर मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने इस मौके पर पकवान बनाए। कोरोना काल के चलते इस बार सार्वजकिन आयोजन नहीं हुए। न हीं जगह जगह पेड़ों की डाल पर झूले व मल्हारो की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर्व को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार किए। हरे रंगे परिधान पहने। चूड़ियां पहनकर मिट्टी से गौर की प्रतिमाएं बनाईं, फिर मनोयोग से माता गौरी और देवाधिदेव महादेव का पूजन हल्दी, चावल और अन्य सामग्री से किया। भोग लगाने के साथ आरती उतारी गई। शाम को गौरी मैया को झूला झुलाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। शाम को घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गीत और मल्हारों का आयोजन किया। शाम को काफी परिवारों ने शहर के रेस्टोरेंट में व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कोरोना काल के चलते इस बार किला परिसर में मेले का आयोजन नहीं किया गया। शहर से देहात तक जगह-जगह झूले भी नहीं डाले गए।

हरियाली तीज पर झूला झूलती महिलाएं। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें