संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
साड़ी में आग लगने से झुलसी महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में सादाबाद कोतवाली में भी सूचना दी गई है। विनोवा नगर सादाबाद निवासी सवेरा शर्मा पुत्र आरएन शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी 29 मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे दूध को गैस पर गर्म कर रही थी।
गैस के पास ही केरोसिन तेल की कट्टी रखी हुई थी, उसकी पत्नी का हाथ केरोसिन की कट्टी में लग गया, जिससे तेल गैस पर उलट गया, जिससे उसकी साड़ी में आग लग गई, जिससे उसकी पत्नी जल गई। वह पत्नी को उपचार के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली में ले गया, लेकिन उसकी पत्नी रेखा रानी शर्मा की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।