फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का सीजन: कढ़ाई वाली जूती व एम्ब्रॉयडरी स्नीकर्स को तरजीह दे रहीं महिलाएं, स्टाइल के साथ आराम भी

Sat, 21 Nov 2026 03:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए ब्राइडल स्नीकर्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। हल्दी, मेहंदी और संगीत में लहंगे-गाउन के नीचे कढ़ाई, मोती और स्टोन वर्क वाले स्नीकर्स पहने जा रहे हैं। ये स्टाइलिश दिखते हैं और डांस में पूरी आजादी देते हैं।
विज्ञापन
फुटवियर की दुकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों के सीजन में परिधानों और आभूषणों के साथ-साथ इस बार महिलाओं और युवतियों की फुटवियर की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। महिलाएं अब पारंपरिक ऊंची पेंसिल हील्स के बजाय ऐसे पार्टी वियर फुटवियर चुन रही हैं, जो स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ पहनने में भी बेहद आरामदायक हों।

विज्ञापन


विवाह समारोहों में घंटों खड़े रहने और नाच-गाने के दौरान होने वाली थकान से बचने के लिए ये फुटवियर काफी कारगर हैं। शहर के घंटाघर, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज और सासनी गेट स्थित फुटवियर शोरूम पर इन दिनों कढ़ाई, जरी और मिरर वर्क वाली पंजाबी जूतियां और मोजरी खूब बिक रही हैं।

महिलाओं का मानना है कि ये जूतियां लहंगे, भारी साड़ी और अनारकली सूट के साथ बेहद पारंपरिक और शाही लुक देती हैं। फ्लैट सोल होने के कारण इन्हें देर रात तक चलने वाले शादी समारोहों में बिना किसी पैरों के दर्द के आसानी से पहना जा सकता है। आधुनिक फैशन और आराम को प्राथमिकता देने वाली युवतियां और दुल्हनें भी इस बार नया प्रयोग कर रही हैं।
विज्ञापन


हल्दी, मेहंदी, संगीत और अन्य प्री-वेडिंग फंक्शन में अब लहंगे या गाउन के नीचे कढ़ाई, मोती और स्टोन वर्क वाले ब्राइडल स्नीकर्स पहनने का चलन तेजी से बढ़ा है। इनकी खासियत यह है कि ये भारी परिधानों के साथ आकर्षक दिखते हैं और डांस फ्लोर पर खुलकर थिरकने की पूरी आजादी देते हैं।

चमक-दमक से ज्यादा आराम को महत्वइस सहालग में ग्राहक केवल चमक-दमक ही नहीं, बल्कि आराम को भी सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं। महिलाएं और युवतियां पेंसिल हील्स की जगह मिरर वर्क और जरी की कढ़ाई वाली पंजाबी जूतियों और मोजरी की खूब मांग कर रही हैं।-सूरजभान, महिला फुटवियर के विक्रेता।
शादी के प्री-वेडिंग और संगीत समारोहों के लिए इस बार एम्ब्रॉयडरी और स्टोन वर्क वाले स्नीकर्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दुल्हनें और उनकी सखियां लहंगे के नीचे पहनने के लिए खास तौर पर इन डिजाइनर स्नीकर्स की खरीदारी कर रही हैं।-अनिल अग्रवाल, फुटवियर के कारोबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें