फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस अस्पताल: माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हो रहा दिखावटी साबित, निश्चेतक विशेषज्ञ न होने से नहीं हो पा रहे ऑपरेशन

Sat, 21 Nov 2026 12:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिला अस्पताल में लाखों की लागत से बनी मॉड्यूलर ओटी में बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। वजह है निश्चेतक विशेषज्ञ की कमी। जनरल और ऑर्थो सर्जन होने के बावजूद स्पाइनल, एपिड्यूरल और नर्व ब्लॉक एनेस्थीसिया वाले ऑपरेशन नहीं किए जा रहे। ओटी में कुशल तकनीशियन, वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टाफ की भी कमी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से तैयार माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) दिखावटी साबित हो रही है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होने के बावजूद यहां निश्चेतक विशेषज्ञ न होने से जनरल सर्जन व ऑर्थो सर्जन बड़े ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


एमबीबीएस चिकित्सक जनरल या लोकल एनेस्थीसिया दे सकते हैं, इसलिए जिला अस्पताल में हर माह 90 से 100 माइनर सर्जरी हो रही हैं। ओटी में ईएनटी, आंख व हड्डी से संबंधित छोटी सर्जरी की जा रही हैं। अक्तूबर में 110 सर्जरी की गईं, जबकि नवंबर में अब तक 75 सर्जरी हो चुकी हैं। इनमें मोतियाबिंद के ऑपरेशन बढ़े हैं।

जिला अस्पताल की ओटी में छोटी ऑपरेशन हो रहे हैं। हर माह 15 से 20 मेजर ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। निश्चेतक विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही किसी का अटैचमेंट हो सकता है।-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस


बड़े ऑपरेशन में आती है दिक्कत
अस्पताल में उन्नतशील ओटी होने के बावजूद यहां बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे। इनमें निश्चेतक विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है, जो ऑपरेशन के दौरान हर समय साथ रह सके। रीजनल एनेस्थीसिया में इनकी आवश्यकता पड़ती है। जैसे सी-सेक्शन या पैर व कूल्हे की सर्जरी में स्पाइनल एनेस्थीसिया दिया जाता है। लंबी सर्जरी के बाद दर्द नियंत्रण के लिए एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तथा किसी विशेष नस या नसों के समूह को सुन्न करने के लिए नर्व ब्लॉक एनेस्थीसिया दिया जाता है।

विज्ञापन


स्टाफ की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा
जिला अस्पताल में आई सर्जन, ऑर्थो व जनरल सर्जन होने के बावजूद अत्याधुनिक ओटी में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। ओटी में कुशल तकनीशियन के अभाव में आधुनिक मशीनों का संचालन व उनका रखरखाव प्रभावित हो रहा है। वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टाफ की कमी के अलावा सबसे बड़ा अड़ंगा निश्चेतक विशेषज्ञ का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें