फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग घूमकर लौट रही विवाहिता बाइक से गिरी, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अपने पति के साथ आगरा से घूमकर लौट रही खुर्जा क्षेत्र की नवविवाहिता रविवार की दोपहर को नगला भुस के पास बाइक से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र के गांव मुनी निवासी शिवकुमार की पिछले महीने ही मीनू से शादी हुई है। दोनों तीन दिन पहले बाइक से आगरा घूमने के लिए खुर्जा से निकले थे। रविवार की दोपहर को वह बाइक पर ही खुर्जा से लौट रहे थे। इस बीच बाईपास रोड पर गांव नगला भुस के निकट ब्रेकर पर मीनू चलती बाइक से नीचे गिर गई, जिससे वह जख्मी हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। उसे 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उसके परिवार के लोगों को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें