फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुरसान थाने में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दर्शना में शनिवार की शाम को पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के सामने हुए हंगामे के मामले में कोतवाली मुरसान में पूर्व मंत्री के निजी सचिव रानू पंडित के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर को एक मंदिर में तुलसी के पौधे को दूसरे समुदाय के एक परिवार की बकरी ने नष्ट कर दिया था। इसे लेकर गांव में मारपीट हो गई थी। इसका मुकदमा सोमेश पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव दर्शना रोड ने गांव के ही दूसरे समुदाय के पांच नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया था। शनिवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय गांव दर्शना गए थे। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों के हालचाल भी जाने। उपाध्याय गांव से निकलने के लिए गाड़ी में बैठे तो महेश उनके काफिले के सामने आ गया और हंगामा करने लगा।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि रामवीर उपाध्याय फैसला कराने के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात न मानने पर उनके निजी सचिव रानू पंडित ने मारपीट कर दी। हंगामा होता देख रामवीर उपाध्याय अपने काफिले के साथ वहां से चले गए थे। उनके जाने के बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी गांव दर्शना में सोमेश के घर आ गए और सोमेश ने यह बात उन्हें बताई। सोमेश ने पूर्व मंत्री के निजी सचिव रानू द्वारा की गई मारपीट की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उपाध्याय के पीए रानू पंडित के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज करने और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुझे अभी पता चला है कि मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। यह नहीं पता है कि किस धारा में हुई है। रामवीर उपाध्याय के एक छोटे से के कार्यकर्ता के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए पूरे जनपद के छुटभैया नेता एक हो गए और दिनभर थाने का घेराव करते रहे। बाद में उन्होंने एक झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस अपनी जांच करेगी। उसमें पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
-रानू पंडित, निजी सचिव रामवीर उपाध्याय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें