फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
अंगूरी देवी का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कैलोरा-सासनी संपर्क मार्ग स्थित भोजगढ़ी तिराहे से सोमवार की शाम को सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन आनन-फानन घायल महिला को उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम भोजगढ़ी के माजरा मोहन नगर निवासी 65 वर्षीय अंगूरी देवी पत्नी लीलाधर सोमवार की शाम को घरेलू सामान लेने भोजगढ़ी तिराहे पर आई थीं। वह सड़क पार कर रही थीं। तभी कैलोरा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक बाइक को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। परिजन आनन-फानन घायल महिला को लेकर उपचार के लिए हाथरस ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला के परिवार में कोहराम मचा है। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें