फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाने से हुई थी नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला पौंपा निवासी नवविवाहिता की मौत गला दबाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्ट्रांगुलेशन आया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बाकी तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की देर नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक नवविवाहिता के पिता रामवीर निवासी गंगोली थाना हाथरस जंक्शन ने तहरीर देकर थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें मृतका शिवानी के पति अमर सिंह व सास ससुर सहित सात लोगों को नाम दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवानी की हत्या दहेज के लिए ही की गई थी। हालांकि क्षेत्राधिकारी अभी इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें