सादाबाद। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी बल्लू पुत्र बकरीदा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 16 अप्रैल को रात करीब आठ बजे वह व उसके परिजन लॉक डाउन की वह से अपने घर में थे, उसी समय उसके घर के पास स्थित ताज मस्जिद के पास शोर सुनकर उसका भाई सिंधी पुत्र बकरीदा वहां पहुंचा और बच्चों में हो रही कहा सुनी व गाली गलौज को शांत किया और बच्चों को समझाया, इसी बात से नाराज होकर फरान पुत्र इस्लाम ने सरिया से उसके भाई के सिर पर जान से मारने की नीयत से प्रहार कर दिया। मौहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो फरान के साथ आए नईम पुत्र हमीद और जाकिर पुत्र सलाम, साकिर पुत्र सलाम निवासी मौहल्ला व्यापारियान ने भी उसके भाई को बुरी तरह से पीटा, मारपीट में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जाते जाते उक्त लोग धमकी दे गए कि आज तो बच गया है, लेकिन भविष्य में जान से मार देंगे। वह अपने घायल भाई को लेकर थाना सादाबाद पहुंचा जहां से उसे सीएचसी पर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उसका भाई उपचाराधीन है।