फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेले के बाजार से घर सजाने का सामान जुटा रहीं महिलाएं

Wed, 30 Sep 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेला परिसर में घरेलू सजावट की दुकानों पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज का बाजार इन दिनों पूरी तरह त्योहारों के रंग में रंग चुका है। घर की सजावट के सामान से लेकर डिजाइनर पर्दे, बेडशीट, आधुनिक क्रॉकरी और आकर्षक गिफ्ट आइटम की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

अगले माह शारदीय नवरात्र, करवाचौथ और अहोई अष्टमी जैसे त्योहार हैं तो नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज का त्योहार होगा। इन सभी त्योहारों पर घरों की विशेष सजावट और मेहमानों के स्वागत के लिए महिलाएं अभी से मेला बाजार को सबसे मुफीद मान रही हैं। मीना बाजार और आसपास के सेक्टरों में शाम होते ही महिलाओं की चहल-पहल कई गुना बढ़ जाती है।
मेले में बाहर से आए व्यापारियों द्वारा लगाए गए होम डेकोरेशन के स्टॉल पर थ्रीडी प्रिंटेड पर्दे, सोफा कवर, डोरमैट और फैंसी वॉल हैंगिंग महिलाओं को खूब भा रहे हैं। इसके साथ ही रसोई और डाइनिंग टेबल की शोभा बढ़ाने के लिए कांच, चीनी मिट्टी और मेलामाइन की आकर्षक क्रॉकरी, डिनर सेट, कप-प्लेट और कांच के जार की दुकानों पर भी खासी भीड़ जुट रही है। दिवाली पर रिश्तेदारों व परिचितों को उपहार देने के लिए आकर्षक गिफ्ट हैंपर्स बॉक्स और सजावटी घड़ियों की भी अग्रिम खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन


किफायती दाम और नई वैरायटी खींच रही भीड़
मेले के अंतिम दिनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। आम बाजारों की अपेक्षा मेले में सीधे निर्माताओं और बड़े जिलों से आए व्यापारियों के स्टॉल होने के कारण दाम काफी वाजिब हैं। महिलाओं का कहना है कि त्योहारों के ऐनवक्त पर बाजार में भारी भीड़ और समय की कमी हो जाती है, इसलिए वे दाऊजी मेले की रौनक का आनंद लेते हुए फुर्सत से त्योहारी जरूरतों का सारा सामान जुटा रही हैं। इस कारण मेले के बाजार के घरेलू उपयोग वाले सेक्टरों में लगातार कारोबार में उछाल दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें