फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर से कारोबार कर पहचान बना रहीं महिलाएं

Tue, 04 Aug 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में महिलाओं के बीच आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी अलग पहचान कायम करने का जज्बा तेजी से बढ़ रहा है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी संभालने के साथ अब शहरी क्षेत्र की महिलाएं घर से संचालित कारोबार के जरिये न केवल अपनी आर्थिक नींव मजबूत कर रही है, बल्कि अपनी हुनरमंदी से सफलता की नई इबारत लिख रही है।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक्स, लेडीज गारमेंट्स, क्राॅकरी, ब्यूटी केयर, हेल्थ केयर प्रॉडक्ट्स से लेकर बॉडी फिटनेस और योग ट्रेनिंग जैसे क्षेत्रों में महिलाएं घर बैठे ही अपने व्यापार का सफल संचालन कर रही हैं। इस बदलते दौर में सोशल मीडिया महिलाओं के लिए सबसे बड़ा संबल बनकर उभरा है।
महिलाएं केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित न रहकर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेकर अपने प्रॉडक्ट्स की मार्केटिंग और सेलिंग कर रही हैं। डिजिटल इंडिया के इस दौर में हैंडमेड उत्पादों और ट्रेडिंग से जुड़ी महिलाओं को ऑनलाइन शॉपिंग से काफी बड़ा बाजार मिला है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इन उत्पादों की मुख्य खरीदार भी महिलाएं ही हैं, जिन्हें घर बैठे अपनी मनपसंद चीजें आसानी से मिल जाती हैं। कम लागत में घर से ही डिजिटल बिजनेस चलाकर शहर की ये महिलाएं खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
महिलाओं की राय
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए मैंने क्राॅकरी आदि उत्पादों की ट्रेडिंग का काम शुरू किया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिये आज बड़ी संख्या में शहर के ही ग्राहक जुड़े हुए हैं। घर बैठे जब अपनी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनती है तो आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है।
-श्वेता गर्ग निवासी चक्की बाजार।
-
आज के दौर में महिलाओं को अपने हुनर को दबाकर रखने की जरूरत नहीं है। मैं घर से ही हेल्थ केयर उत्पादों की ट्रेडिंग कर रही हूं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग सीधे जुड़ते हैं। अपनी पहचान बनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए घर से किया जाने वाला यह कारोबार महिलाओं के लिए एक बेहतरीन जरिया है।
-हिना अग्रवाल निवासी खातीखाना
-
जब हम अपने शहर की ही महिला कारोबारियों से सामान या उत्पाद खरीदते हैं तो एक अलग ही सहजता रहती है। अपनी पसंद, क्वालिटी और वैराइटी के बारे में महिला होने के नाते वे हमारी जरूरतों को बेहतर ढंग से समझती हैं। घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर पर सामान मिल जाने से समय की बचत भी होती है।
विज्ञापन

-शिल्पा बंसल निवासी अटल टाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें